पेयजल समस्या को लेकर पूर्व पार्षद जनसुनवाई में खाली मटका लेकर पहुंचे

ग्वालियर: नगर निगम की जनसुनवाई में वार्ड 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ खाली मटका और पानी के बर्तन लेकर पहुंचे। उन्होंने इलाके में गंभीर जल संकट का आरोप लगाते हुए नगरनिगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अमृत योजना के तहत खर्च हुए 840 करोड़ रूपये पर सवाल उठाये।पूर्व पार्षद ने बताया कि उनके इलाके में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

उन्हें पानी के लिये इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पानी आपूर्ति के दावे विफल साबित हो रहे है। बृजेश गुप्ता ने सवाल किया कि यदि पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है तो अमृत योजना के 840 करोड़ का रूपये का क्या लाभ हुआ है। यह राशि कहां गयी। इस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके इलाके में पानी की समस्या 2 दिनों के भीतर हल कर दी जायेगी।

Next Post

​नौतपा की भीषण गर्मी में बालिकाओं की अनूठी पहल: गुल्लक के पैसों से राहगीरों को पिला रहीं ठंडी छाछ

Wed May 27 , 2026
पांढुरना: नौतपा में आसमान से आग उगलती सूर्य की किरणों तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों में हर कोई परेशान है,ऐसे में नगर के हनुमंती वार्ड की बालिकाओं द्वारा अपनी निजी गुल्लक की राशि से राहगिरों को ठंडी- ठंडी छाछ पीला रहें है,बालिकाओं के इस तरह के सेवाभाव को देख हर […]

You May Like