शिव-साधना कांवड़ यात्रा में गूंजा नर्मदा स्वच्छता का संदेश

बकतरा। युवाओं में सनातन संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को शाहगंज के हथनोरा नर्मदा तट से शिव साधना कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ. मां नर्मदा की पवित्र जलधारा से जल भरकर निकले कांवडिय़ों ने दिगंबर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया. यात्रा के दौरान नशा मुक्ति, नर्मदा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुखता से दिया गया.

कार्तिकेय सिंह चौहान के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की. कांवड़ यात्रा में विधायक रमाकांत भार्गव, महंत मोहनदास त्यागी, आयोग अध्यक्ष रवि मालवीय, महेश उपाध्याय, महेंद्र ठाकुर आदि ने सहभागिता की.

कांवड़ यात्रा का डोबी, सत्रामऊ, सनखेड़ी सहित विभिन्न गांवों से गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने कांवडिय़ों और कार्तिकेय सिंह चौहान का स्वागत किया. इस अवसर पर कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि यह यात्रा केवल देवाधिदेव महादेव को जल अर्पित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं में नई चेतना जगाना और समाज को नशा मुक्ति, नर्मदा स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है.

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के अभियान में प्रशासन और सरकार अपना दायित्व निभा रहे हैं, लेकिन जब तक समाज स्वयं आगे आकर सामाजिक समरसता और सामाजिक सरोकारों को नहीं अपनाएगा, तब तक इस संकल्प को पूर्ण सफलता नहीं मिल सकती. दिगंबर पहुंचने के बाद सभी कांवडिय़ों ने महादेव का मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया. इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की. कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, शाहगंज मंडल अध्यक्ष पवन चौहान, अर्जुन मालवीय, अल्पेश चौहान, बनवीर सिंह चंद्रवंशी, संतोष गौर, संदीप चौहान, विनोद नागर मौजूद थे.

 

 

Next Post

अनुपस्थित संस्था प्रभारियों को थमाए कारण बताओ नोटिस

Wed Aug 26 , 2026
सीहोर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव की अध्यक्षता में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के कॉलेज एवं नोडल स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने निर्देश दिए कि जिन कॉलेज एवं नोडल स्तर पर छात्रवृत्ति एवं […]

You May Like