बीएचईएल ने भेजा पहला एलपी जनरेटर पेडस्टल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने डीवीसी कोडरमा (2×800 मेगावाट) परियोजना के लिए निर्मित एलपी जनरेटर पेडस्टल के प्रथम सेट का सफलतापूर्वक प्रेषण किया है। यह पहली बार है जब बीएचईएल भोपाल इकाई ने इस परियोजना के लिए एलपी जनरेटर पेडस्टल का निर्माण किया है।

बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने एसटीएम ब्लॉक-6 से पेडस्टल को कोडरमा परियोजना के लिए रवाना किया। इस उपलब्धि को बीएचईएल भोपाल की विनिर्माण क्षमता और परियोजना की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उपकरण तैयार करने की क्षमता का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया गया।

पेडस्टल के सफल निर्माण एवं प्रेषण से डीवीसी कोडरमा परियोजना के निर्धारित समय में क्रियान्वयन में सहयोग मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक जी.पी. बघेल, राजेश कुमार अग्रवाल और प्रदीप चंद्र कंडपाल, विभागाध्यक्ष ए.के. गुप्ता, मैन्युफैक्चरिंग प्रभारी राजेश सिंह यादव सहित एसटीएम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

'हमारी राधा' में गिरधर के अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा

Wed Sep 30 , 2026
मुंबई, 30 सितंबर (वार्ता) अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में राधा (सिमरन कौर) को गिरधर (अक्षय म्हात्रे) और शनाया (वैदेही नायर) के रिश्ते की सच्चाई का पता चल जाता है। गिरधर और शनाया की बातचीत सुनने के बाद राधा को मालूम होता है कि गिरधर अपनी शादी से खुश […]

You May Like