प्रीमियम लीग क्रिकेट स्पर्धा का शुभारम्भ

सारनी। रामरखयानी स्टेडियम मे पंडाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 3 का शुभारम्भ चीफ इंजीनियर एसके लिलोरे ने किया. इस मौके पर जीएम नरेश पनवार सहित अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद थे. गुरुवार को पहला मैच पुष्पा 11 वर्सेस ए डी वारियर के बीच हुआ जिसमें द्वारा ए डी वॉरियर्स ने 71 रन बनाए जिसे पुष्पा 11 द्वारा 9.5 ओवर में ही बनाकर जीत हासिल की l दूसरा मैच एंजॉय वॉरियर वर्सेस सतपुड़ा टाइगर के बीच मुकाबले में सतपुड़ा टाइगर द्वारा 74 बनाए इसके मुकाबले एंजॉय वारियर 52 रन पर ही ऑल आउट हो गई l तीसरे मैच में एंजॉय वारियर ने पहले बैटिंग करते हुए 61 रन बनाए इसके मुकाबले पुष्पा 11 द्वारा जिसे 7.3 बालों में ही लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की l चौथे मैच के दौरान सतपुड़ा टाइगर्स वर्सेस एड वारियर के बीच मुकाबले में एड वॉरियर्स द्वारा 10 ओवर में 60 रन का लक्ष्य दिया इसके विपरीत मुकाबले में सतपुड़ा टाइगर द्वारा जिसे 7.3 वालों में ही बनाकर जीत हासिल की l इस रोमांचक खेल टूर्नामेंट में दर्शकों द्वारा आनंद लिया गया और सभी इस टूर्नामेंट से बहुत ही खुश नजर आए।

 

Next Post

उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षकों का सम्मान

Fri Feb 6 , 2026
मुलताई। नगर के पीएम श्री कन्या शाला में वार्षिकोत्सव के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं जिनके कक्षा दसवीं व बारहवीं में शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहे उनका […]

You May Like