नड्डा से हुई सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। कॉकरोच पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए कहा, “दो घंटे से ज़्यादा इंतज़ार करने के बाद, आशुतोष रांका और मैंने जे.पी. नड्डा जी से उनके घर पर 10 मिनट के लिए मुलाक़ात की। हमने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र उन्हें सौंपा है और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस बीच आंतरिक स्तर पर बातचीत करेंगे। हम अभी उसी प्रक्रिया में हैं।”

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने सीजेपी से बातचीत शुरू करने की बात कही थी।
श्री दास ने इससे पहले एक्स पर बताया कि वह और रांका श्री नड्डा से मुलाकात के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आज सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। श्री दास ने लिखा, “हम श्री जे. पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। हमारी मांगें स्पष्ट हैं। बड़ी संख्या में युवा आंदोलन से जुड़े हैं और हमें विश्वास है कि हमारी जीत होगी।”

.....

Next Post

दिल्ली भाजपा की नयी टीम घोषित, मित्तल सहित तीन बने महामंत्री

Mon Jul 20 , 2026
नयी दिल्ली 20 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी। श्री मल्होत्रा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व से उचित विचार-विमर्श और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की […]

You May Like