माड़ा पुलिस ने सिंगाही से पकड़ा 7 पेड़ गांजा

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगाही गांव में पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुये सात पेड़ लहलहाता हुआ गांजा जप्त करते हुये कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा को मुखबिरों के माध्यम से सूचना मिली कि सिंगाही गांव में धर्मेन्द्र सिंह खैरवार पिता रामसागर खैरवार निवासी सिंगाही अपने घर के पीछे खेत में गांजा लगाया हुआ है। मुखबिर की सटिक सूचना पर थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ सिंगाही गांव पहुंचे। जहां रेड कार्रवाई करते हुये आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर कर दबिश दी। जहां पुलिस को 7 पेड़ लहलहाता हुआ गांजा के पेड़ करीब चार किलो कीमत लगभग 20 हजार रूपये के मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर

Mon Apr 14 , 2025
भोपाल, राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल बताए जा रहै । मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि एक युवक […]

You May Like