प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर

भोपाल, राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल बताए जा रहै ।

मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे बाइक सवार को भी चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Next Post

दलितो के उत्थान के प्रमुख नेता थे बाबा साहेब

Mon Apr 14 , 2025
सिंगरौली। महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, कानूनविद, सिम्बल ऑफ नॉलेज व संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर की 134 वीं जयंती जिले में बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास से मनाई गयी। दलगत राजनीति, ऊंच-नीच व भेदभाव से परे सभी ने जहां एक साथ एक स्वर में जय भीम का उद्घोष […]

You May Like