धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस; उत्कृष्ट कार्यों के लिए फार्मासिस्टों का हुआ सम्मान

सतना:एम पी फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ समाज सेवा का संकल्प लिया गया।इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर शरद दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली में फार्मासिस्टों की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी है। सुरक्षित दवा प्रबंधन और मरीजों की सही काउंसिलिंग में उनका योगदान अतुलनीय है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत सिंह हाड़ा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों को एकजुट होकर समाज कल्याण और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित किया।विशेष योगदान के लिए हुआ सम्मानइस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण फार्मासिस्टों का सम्मान समारोह रहा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों (शासकीय व निजी अस्पतालों, शिक्षा इकाई,दवा और दवा व्यवसाय) में कार्यरत फार्मासिस्टों को उनके उत्कृष्ट एवं विशेष योगदान के लिए अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम को सफल बनाने में MP फार्मासिस्ट एसोसिएशन की टीम की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हिमांशु चतुर्वेदी, जिला सचिव दीपक पांडे, जिला कोषाध्यक्ष रितिक साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी शुभांशु सेन उपस्थित रहे।साथ ही कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य रवि प्रताप सिंह, राहुल पांडे, विनीत सोनी और अमन सिंह गौर सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का बैजेस पहना कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी फार्मासिस्टों ने मरीजों की निःस्वार्थ सेवा और पेशेवर ईमानदारी की शपथ ली। आभार प्रदर्शन जिला सचिव दीपक पांडे द्वारा किया गया।

Next Post

पारधी गिरोह ने बिहार के व्यापारियों को बनाया शिकार: झांसा देकर पटना से कटनी बुलाया और लूट लिए ₹6.70 लाख

Sat Sep 26 , 2026
कटनी : जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में बिहार के पटना से आए दो व्यापारियों को लालच देकर बुलाने और फिर हथियार व बल के दम पर उनसे ₹6.70 लाख नकद तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात के दौरान व्यापारियों के साथ जमकर […]

You May Like