पति ने पत्नी को गरम तवे से पीटा

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी पर गरम तवे से हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र की अमरापुरी कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय पप्पी केवट ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि रात करीब 10 बजे वह घर पर खाना बना रही थी. इसी दौरान उसका पति जीवन केवट शराब के नशे में घर पहुंचा.

जब मैने उन्हें शराब पीने से मना किया तो उन्होंने गुस्से में आकर गाली-गलौज करते हुए पास में रखा गरम तवा उठाकर मेरे बाएं हाथ पर लगा दिया, जिससे वह झुलस गया. पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पति आए दिन उस पर शक करता है और उसे व उसके दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाल देता है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

होटल के कमरे से नगदी व सोने की अंगूठियां चोरी

Thu Mar 26 , 2026
इंदौर:किशनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे यात्री के कमरे को अज्ञात चोर ने निशाना बनाते हुए नगदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि 39 वर्षीय फरियादी अमित शिवहरे निवासी इलेक्जर […]

You May Like