
मंडला। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सेना पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज इसको लेकर मंडला जिला एवं शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मंत्री विजय शाह,उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि विजय शाह ने सेना के अधिकारी का अपमान किया लेकिन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उनसे एक कदम आगे जाकर पूरी सेना का अपमान कर रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाही कर रही है और जनप्रतिनिधियों आमजन की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि क्या विजय शाह के बयान पर मुख्यमंत्री और भाजपा की मौन स्वीकृति है। आखिर क्यों विजय शाह से अब तक इस्तीफा नहीं लिया गया। वहीं अब जगदीश देवड़ा पर भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की चुप्पी बताती है कि क्या उनकी इन बयानों से मौन स्वीकृति है।
