नई दिल्ली। क्रिकेट मैच हो या बॉलीवुड फिल्म, स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट के पीछे करोड़ों रुपये का बड़ा कारोबार चलता है। Broadcast Rights, Digital Rights, OTT Rights, Satellite Rights और Music Rights के जरिए तय होता है कि किसी कंटेंट को कौन-सा प्लेटफॉर्म, कितने समय और किन शर्तों के तहत दिखा सकता है।
बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के राइट्स की डील करोड़ों-अरबों रुपये तक पहुंच सकती है, वहीं फिल्मों के OTT, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स भी अलग-अलग बेचे जाते हैं।
लेकिन यही राइट्स कई बार कानूनी विवाद की वजह भी बनते हैं। Zee और JioStar के बीच कंटेंट राइट्स को लेकर विवाद का मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचा है। आखिर राइट्स की कीमत कैसे तय होती है, कंटेंट के इस्तेमाल के नियम क्या होते हैं और विवाद कोर्ट तक कैसे पहुंचता है
