बागेश्वर महाराज ने दिया न्योता: बिजावर में होगा भव्य श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

छतरपुर: जिले के बिजावर क्षेत्र अंतर्गत गंजसिजारी में 19 से 24 अप्रैल तक भव्य ‘श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन साला मंदिर परिसर में संपन्न होगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगीजानकारी के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। महोत्सव के दौरान ‘नौ कुंडीय श्री राम महायज्ञ’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध संत सुदर्शन शरण महाराज के प्रवचन भी आयोजित होंगे, जिनमें धर्म, भक्ति और संस्कृति पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Next Post

इंदौर नगर निगम का 8455 करोड़ का बजट पेश

Tue Apr 7 , 2026
इंदौर: नगर निगम का वार्षिक बजट महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पेश करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 8455 करोड़ रुपये की आय और 8443 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान रखा। बजट में शहर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना और डिजिटल व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया […]

You May Like