इंदौर नगर निगम का 8455 करोड़ का बजट पेश

इंदौर: नगर निगम का वार्षिक बजट महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पेश करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 8455 करोड़ रुपये की आय और 8443 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान रखा। बजट में शहर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना और डिजिटल व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।भागीरथपुरा की घटना का उल्लेख करते हुए महापौर ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का संकल्प जताया तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स के माध्यम से रोजगार देने का प्रस्ताव रखा। शहर में नर्मदा लाइन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और अब सड़कों सहित अन्य निर्माण कार्य तेजी से शुरू किए जा रहे हैं।
नगर निगम द्वारा 25 हजार घरों और 30 लाख दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। नर्मदा परियोजना के चौथे चरण की शुरुआत हो गई है, जबकि चंदन नगर ओवरब्रिज भी शीघ्र शुरू होने वाला है।पिछले वित्तीय वर्ष में 150 किलोमीटर सड़क, 150 किलोमीटर पानी की लाइन और 70 किलोमीटर ड्रेनेज लाइन बिछाई गई। स्वच्छता के तहत 200 टीपीडी सॉलिड वेस्ट प्लांट, 50 स्मार्ट टॉयलेट और बड़े सीएनजी बायोगैस प्लांट पर काम जारी है। नगर निगम ने लोक अदालत के माध्यम से 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व भी वसूल किया है।

Next Post

पैदल पटरी पार करना पड़ा भारी, लगा जुर्माना

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर: जबलपुर जंक्शन और मदन महल स्टेशन पर पैदल पटरी पार करना कुछ यात्रियों को महंगा पड़ गया। रेल सुरक्षा बल और रेलवे वाणिज्य विभाग के संयुक्त दल ने जांच के दौरान 14 यात्रियों को रेल नियम तोड़ने पर पकड़ा। अपनी जान जोखिम में और रेल सुरक्षा को खतरे में […]

You May Like

मनोरंजन