अमरनाथ यात्रा के लिए मुरार का जत्था हुआ रवाना

ग्वालियर: उपनगर मुरार से अमरनाथ यात्रा 2025 हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यह यात्रा धार्मिक आस्था, एकता और साहस का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु संकल्पित होते हैं।इस वर्ष मुरार के जत्था में लगभग 30 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में भाग ले रहे हैं। यह समूह भोले के भक्त संस्था के तत्वावधान में संगठित किया गया है।

यात्रा हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं चिकित्सा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष सावधानियाँ बरती जा रही हैं, सभी श्रद्धालु यात्रा रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे हैं। आशीष सिंह चौहान, निक्की दुबे, गोविंद वर्मा, सतीश वर्मा, भारत वर्मा, विनोद सिंह, नीतू वर्मा, नितेश वर्मा, जीके, मोहित रजक, यश वर्मा, जय प्रकाश, संजय, रवि, अंकित स्वामी, सिंपल, पवन, आकाश, लक्की, शालू , शेर सिंह, सतीश, मनोज, दीपक, जय सिंह, मंजू वर्मा, प्रीति वर्मा, अमित मंडलिया रवाना हुए हैं।अमरनाथ यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को ग्वालियर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, समाजसेवी हरिओम गौतम और गुड्डू श्रीवास्तव ने बधाई दी ।

Next Post

तीसरी बार आयुक्त कार्यालय के सामने अनशन में मीटर रीडर बैठे

Thu Jul 10 , 2025
रीवा: रीवा मे आयुक्त कार्यालय के सामने आउटसोर्स कर्मचारी 21 दिन से अमरण अनशन पर बैठे है,अभी तक कोई देखने तक कोई नहीं आए की इतने आधी तूफान बारिश में भी अनशन करी डटे रहे लेकिन यह के अधिकारी CE ओर SE अभी तक आंखों में पट्टी बांध कर बैठे […]

You May Like