नाबालिग से दुष्कर्म और जहर खिलाने का मामला: कुर्मी समाज में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला

सीहोर. बीते दिनों नजदीकी थाना अहमदपुर के ग्राम मगरदी खुर्द में नाबालिग से दुष्कर्म करने व उसे जहर खिलाकर मारने के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए आज विभिन्न जिलों से आए कुर्मी समाज के लोगों द्वारा अहमदपुर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया और ज्ञापन सौंपा गया.

बुधवार को बड़ी संख्या मे कुर्मी समाज के लोग इकठ्ठे हुए औऱ अस्पताल चौराहे से हांथ मे मोमबत्ती लेकर किशोरी के साथ ज्यादाती औऱ फिर हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाते हुए न्याय यात्रा निकाली। करीब एक किमी दूर पुलिस थाने पहुंचकर समाजजनों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन मे समाजजनों ने यह भी मांग उठाई कि रात के समय जिन पुलिसकार्मियों ने उन्हें भगा दिया था औऱ जिन्होंने प्रदर्शन के समय समाजजनों पर लाठियां बरसाई थीं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस प्रदर्शन मे सीहोर जिले के साथ साथ विदिशा, भोपाल औऱ रायसेन जिले के कुर्मी समाज के लोग शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली थी. हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण हुआ.

गत 2 जून की रात अहमदपुर थाना क्षेत्र के गांव मगर्दी खुर्द में एक किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई थी. मृतिका के पिता ने आरोप लगाए थे कि गांव के दो दबंग युवकों ने उनकी बेटी का अपहरण किया था और दुष्कर्म के बाद उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया. मृतिका की मौत के बाद शव परिजनों को सौंपा गया था. जिसके बाद परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया था. मामले में मृतिका के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने दानों आरोपियों जगपाल और कान्हा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

 

 

Next Post

आतंकवाद से मुकाबले में पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण सहयोगी: अमेरिकी जनरल

Wed Jun 11 , 2025
वाशिंगटन, 11 जून (वार्ता) अमेरिका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने वैश्विक आतंकवाद से मुकाबले में पाकिस्तान को एक महत्वपूर्ण सहयोगी करार देते हुये कहा है कि अमेरिकी सरकार को दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ रणनीतिक संबंध बरकरार रखने चाहिये। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमान के […]

You May Like