आतंकवाद से मुकाबले में पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण सहयोगी: अमेरिकी जनरल

वाशिंगटन, 11 जून (वार्ता) अमेरिका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने वैश्विक आतंकवाद से मुकाबले में पाकिस्तान को एक महत्वपूर्ण सहयोगी करार देते हुये कहा है कि अमेरिकी सरकार को दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ रणनीतिक संबंध बरकरार रखने चाहिये।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमान के कमांडर जनरल माइकल उरिल्ला ने संसद की सशस्त्र सेना संबंधी समिति के समक्ष अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद रोधी दुनिया में एक जबरदस्त सहयोगी है। उन्होंने इस मौके पर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस खुरासान के कई बड़े सरगनाओं के खिलाफ कार्रवाई में पाकिस्तान की मदद का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को दक्षिण एशिया की अपनी नीति में यह नहीं सोचना चाहिए कि एक देश के साथ बेहतर संबंध का मतलब दूसरे देश के संबंध बिगाड़ना है। उन्होंने कहा,“ हमें भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अच्छे संबंध रखने हैं।”

Next Post

लाहौर से रूस तक पहली मालगाड़ी सेवा की शुरुआत 22 जून से

Wed Jun 11 , 2025
लाहौर, 11 जून (वार्ता) पाकिस्तान 22 जून को अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण गलियारा (आईएनएसटीसी) के जरिए लाहौर से रूस तक अपनी पहली मालगाड़ी सेवा का उद्घाटन करने जा रहा है, जो क्षेत्रीय संपर्क और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विस्तार के लिए देश की प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी […]

You May Like