
जबलपुर। मोतीलाल नेहरु वार्ड नगर निगम के पूर्व पार्षद ताहिर अली की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है, आज 25 पिढ़ित एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे। उनका आरोप रहा की पूर्व पार्षद द्वारा राजीव गाँधी आवास योजना लेमा गार्डन जबलपुर में स्थित भवन आवंटन के नाम पर धोखाधड़ी करके राशि हड़प ली। पीड़ितो ने पूर्व पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ गिरफ्तारी की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि पूर्व पार्षद के खिलाफ 25 शिकायत आई मामले की जांच गोहलपुर थाना प्रभारी को सौंप दी गई है मामले की जांच कराई जा रही है इसके साथ ही जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
