इंदौर: मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम ने पीथमपुर के पास नई स्मार्ट इंडस्टि्रयल पार्क योजना बनाई है. उक्त योजना में करीब 12 गांव की 22 हैक्टेयर जमीन पर स्मार्ट इंडस्टि्रयल पार्क विकसित किया जा रहा है. योजना में आवासीय और व्यवसायिक दोनों तरह से जमीन का विकास होगा. यह योजना पीथमपुर सेक्टर 7 के नाम से भी पहचानी जाएगी.एमपीआईडीसी ने उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पीथमपुर से आगे बेटमा तरफ स्मार्ट इंडस्टि्रयल पार्क विकसित करने की योजना बनाई है. उक्त योजना का 500 करोड़ की लागत से विकास किया जाएगा.
योजना में एमपीआईडीसी को आधी जमीन मिल चुकी है, जिस पर विकास कार्य शुरू हो गया है. विकास कार्य शुरू होने के साथ जमीन का आवंटन भी एमपीआईडीसी द्वारा करने की शुरुआत भी कर दी गई है. अभी तक करीब 8 कंपनियों को 50 एकड़ से ज्यादा जमीन आवंटित की जा चुकी है. साथ ही बची 11 हैक्टेयर जमीन लेने की प्रक्रिया भी एमपीआईडीसी द्वारा तेजी से की जा रही है. एमपीआईसीडी सिर्फ इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि आवास उपयोग के लिए भी जमीन विकसित कर रहा है. आवासीय योजना में इंडस्ट्री के आस पास रहवासी फ्लैट और कॉलोनियां बनाई जाएगी. 11 हैक्टेयर जमीन पर ड्रेनेज, पानी की लाइन, सड़क विकास कार्य शुरू हो गया है. विकास कार्य वाले क्षेत्र में कंपनियों को जमीन आवंटित की जा रही है.
तेजी से विकासः प्रजापति
एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने बताया कि योजना का विकास तेजी से चल रहा है. आधी जमीन योजना की मिल गई है और हमने कुछ कंपनियों को जमीन आवंटित कर दी है. विकास के लिए एजेंसी को ठेका दिया है। पूरी योजना विकसित करने पर 500 करोड़ रुपए लागत आएगी.
11 सौ हैक्टेयर मिली जमीन
एमपीआईडीसी को 22 सौ हैक्टेयर जमीन में से 11 सौ हैक्टेयर जमीन का कब्जा मिल चुका है. बची 11 सौ हैक्टेयर जमीन लेने की कारवाई जारी है. 11 हैक्टेयर जमीन जो मिल चुकी है , उसका विकास कार्य भी शुरू हो चुका है.
आवासीय और व्यवसायिक दोनों उपयोग
स्मार्ट इंडस्टि्रयल पार्क दो भागों में विकसित किया जाएगा. उसमें कंपनियों और इंडस्टि्रयों के पास ही आवासीय कॉलोनी और बहुमंजिला इमारतें बनेगी. एक भाग में आवासीय और दूसरे भाग में इंडस्ट्री स्थापित होगी. योजना को एक तरह से प्लान किया गया है कि कंपनियों और इंडस्टि्रयों में काम करने वाले कर्मचारियों के घर वहीं पास ही स्थित हो.
कुछ कंपनियों की जमीन आवंटित
एमपीआईसीडीसी ने स्मार्ट इंडस्टि्रयल पार्क में एशियन पेंट्स, जेडब्लूएस, पिनेकल, शक्ति पंप्स, आर.डी. इंजीनियरिंग सहित कई नामी और बड़ी कंपनियों को 50 से 75 एकड़ जमीन का आवंटन भी कर दिया है. आवंटन की यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है. कंपनियों द्वारा जमीन पर प्लांट डालने की योजना पर काम भी शुरू कर दिया है.
करीब 12 गांव की 22 हैक्टेयर जमीन योजना में
एमपीआईडीसी द्वारा स्मार्ट इंडस्टि्रयल पार्क योजना में करीब 12 गांव की 22 सौ हैक्टेयर जमीन शामिल की गई है. इसमें बेटमा, काली बिल्लोद, धमन बिल्लोद, सालमपुर, सागोर कुटी सहित अन्य गांव शामिल है
