मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव की सौजन्य भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज सेवा विस्तार के बाद शाम को मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के प्रशासनिक कार्यों और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को प्रदेश की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे शासन की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे। यह भेंट शिष्टाचार के साथ-साथ प्रशासनिक तालमेल को और सुदृढ़ करने का प्रतीक मानी जा रही है।

Next Post

लापरवाही पाए जाने पर दो शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी

Fri Aug 29 , 2025
छिंदवाड़ा. जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल द्वारा आज जिले के विभिन्न शासकीय संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा प्रात: 11:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा, विकासखंड मोहखेड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 9वीं एवं 10वीं की त्रैमासिक परीक्षाए संचालित […]

You May Like