खेसारीलाल यादव की आवाज में गूंजा छठ गीत ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’

मुंबई,09 नवंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता एवं गायक खेसारीलाल यादव की आवाज में छठ गीत ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’ श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। गायिका सौम्या श्रीवास्तव के साथ गाए इस गीत में छठ महापर्व की आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिल रही है। भोजपुरी फिल्म ‘सइयां अरब गईले ना-2’ का यह गीत छठ के भक्तिमय माहौल को और खास बना रहा है।फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’ गीत के माध्यम से छठ की महिमा और श्रद्धा को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। भोजपुरी सिनेमा के माध्यम से लोक संस्कृति और पर्व-त्योहारों की परंपरा को आगे बढ़ाना उनकी कोशिश है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि दर्शक और छठ व्रती इस गीत को भरपूर प्यार देंगे।

खेसारीलाल यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति से जुड़ा सबसे खास पर्व है। इस गीत के माध्यम से छठी मैया की महिमा और सूर्य उपासना की परंपरा को सुरों में पिरोने की कोशिश की गयी है। सौम्या श्रीवास्तव के साथ गीत गाकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने उम्मीद जतायी कि श्रोता इस गीत को पसंद करेंगे और यह छठ के माहौल को और भक्तिमय बनाएगा। गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत शुभम सिन्हा और शोभित सिन्हा ने तैयार किया है। गीत में खेसारीलाल यादव के साथ दर्शना बनिक, आस्था सिंह, दीपिका सिंह, माया यादव और अयाज खान भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह हैं। कहानी, पटकथा एवं निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है। कोरियोग्राफी मनोज (एम.के. गुप्ता जॉय) और छायांकन वासु का है। माजर खान सहयोगी निर्देशक हैं। भोजपुरी संगीत में छठ गीतों की विशेष पहचान रही है। लोकप्रिय कलाकारों की आवाज में प्रस्तुत ऐसे गीत नयी पीढ़ी को भी लोक आस्था और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

.....

Next Post

मुशफिकुर टेस्ट में 7000 रन बनाने वाले पहले बंगलादेशी बल्लेबाज बने

Mon Nov 9 , 2026
ढाका, 09 नवंबर (वार्ता) मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले बंगलादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में चल रहे टेस्ट मैच के आखिरी दिन यह उपलब्धि हासिल की। लंच के ठीक बाद, उन्होंने रोस्टन चेस की गेंद पर एक रन लेकर […]

You May Like