वैवाहिक सीजन में फल और सब्जी के दाम आसमान में

रीवा। इस समय वैवाहिक सीजन चल रहा है और नए उत्पादन की कमी के चलते सब्जी और फलो के दाम आसमान में पहुंच गये है. हरी सब्जियों के दाम पिछले एक सप्ताह में तेजी से बढ़े है. हालत यह है कि करेला के दाम 150 के पार पहुंच गया है.

इसी तरह मटर आदि सब्जी के दाम 70 रूपये के ऊपर पहुंच चुके है. इस बार हरी सब्जी की आवक कम है और मांग जादा है. लिहाजा दाम बढ़ गये है, फलो के भी दाम बढ़े है लेकिन जो गत माह फल की कीमत थी वही अभी भी है कुछ दाम बढ़े है. लेकिन सबसे ज्यादा सब्जियों के दाम बढ़े है. दरअसल इस समय शादी का समय चल रहा है और जो हरी सब्जी इस समय बाजार में आ जाती थी वह नही आ रही है. नया उत्पादन अगले माह से शुरू होगा तभी दाम में गिरावट आएगी. अभी हरी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे है. अक्टूबर तक हुई बारिश के कारण सब्जी उत्पादक किसान समय पर बोनी नही कर पाए. यही वजह है कि पालक, लालभाजी, मूली, टमाटर, मटर आदि सब्जियों का उत्पादन अभी नही हो रहा है और बाहर से भी सब्जी की आवक कम है. जिसके कारण दाम तेजी से बढ़ रहे है. इस माह हरी सब्जी की बोनी हुई है और अगले माह से आवक के साथ कीमत में गिरावट आएगी.

Next Post

बीएचईएल भोपाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

Mon Nov 24 , 2025
भोपाल: बीएचईएल, भोपाल के प्रशासनिक भवन में एक सादे एवं गरिमामय समारोह में महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। सम्मानित किए गए अधिकारियों में पवन कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (वित्त); डॉ. (श्रीमती) ज्योति एन. आईंद, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (चिकित्सा); […]

You May Like

Play sound