
नवभारत,न्यूज
दमोह. जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब,जुआ, सट्टा और भी अन्य गतिविधियों पर नजर रखकर कार्रवाइयां की जा रही हैं. इसी को लेकर देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में, चौकी प्रभारी सागर नाका नीतीश जैन के नेतृत्व में एएसआई अकरम खान, प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव, आरक्षक गौरव ठाकुर, आरक्षक दीपचंद, आरक्षक शहवाज खान,आरक्षक भोला पटेल ने घेराबंदी कर ग्राम हिनौता में दबिश देकर जुआ फड़ पर कार्रवाई की. जुआ फड़ में शेरू सिंह, अकरम, साहब सिंह, आसिफ, उवेश, विष्णु, सतीश, संजय, शेरखान, बादल, पिम्मू उर्फ प्रमोद, पंकज सहित तीन अन्य व्यक्ति हार जीत का दाव लगाते हुए मिलने पर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की. आरोपितों से 24,700 रूपये, चार मोबाइल, पांच मोटरसाइकिल, एक कार भी जप्त कर कुल मशरूका की कीमत 5 लाख रुपए के आसपास बताई गई है.आरोपितों के विरुद्ध थाना दमोह देहात में जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया. आरोपितों को न्यायालय पाबंद करते हुए धारा 35(1) बीएनएस. का नोटिस तामील कर रुखसत किया गया.
