रीवा में विंध्य व्यापारी संघ ने शुरू की निशुल्क प्याऊ सेवा

रीवा: रीवा शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से विंध्य व्यापारी संघ द्वारा मृगनयनी क्षेत्र में निशुल्क प्याऊ सेवा की शुरुआत की गई. अंबेडकर बाजार के सामने आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया.इस अवसर पर विंध्य व्यापारी महासंघ रीवा के अध्यक्ष नरेश काली की उपस्थिति में प्याऊ का उद्घाटन किया गया. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को साफ और ठंडा पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है.

इसी उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों पर निशुल्क प्याऊ लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि राहगीरों और आम नागरिकों को राहत मिल सके. उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से महेश थारवानी, संदीप गुप्ता (गुड्डू), मुकेश हिरवानी, दाऊ चंदवानी, अंबर निगम, विजय होतवानी, अजीज भाई, राजेश गुप्ता, रुपेश गुप्ता, बबलू, रत्नेश प्रधान, उदित गुप्ता और बब्बू थारवानी सहित विंध्य व्यापारी संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में इस तरह की व्यवस्था से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी.

Next Post

दतिया में सामूहिक विवाह सम्मेलन: पूर्व गृहमंत्री ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद

Tue Apr 21 , 2026
दतिया: दतिया जिले की ग्राम पंचायत दुर्गापुर में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना’ के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाग लिया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार […]

You May Like

मनोरंजन