कियारा आडवाणी ने ‘जुग जुग जियो’ के तीन साल पूरे होने पर खुशी जतायी

मुंबई, 24 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज के तीन साल पूरे होने पर खुशी जतायी है।

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म जुग जुग जियो से जुड़े डूडल फोटो को शेयर किया, जिसमें फिल्म के चारों मुख्य कलाकार वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर को कार्टून अवतार में दिखाया गया। कियारा आडवाणी ने फोटो शेयर करते हुये लिखा, तीन साल इस खूबसूरत फिल्म के, सबसे अच्छी टीम… सबसे मजेदार समय… जुग जुग जियो!उन्होंने इस पोस्ट में फिल्म के अपने सभी को-स्टार्स को भी टैग किया।

जुग जुग जियो 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जुग जुग जियो को राज मेहता ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज ने मिलकर बनाया था। इस फिल्म में मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी अहम किरदार में नजर आये थे।

Next Post

2030 तक देश में 98 करोड़ 5 जी उपभोक्ता होने का अनुमान

Tue Jun 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 जून (वार्ता) दूरसंचार कंपनियों द्वारा 5जी पर विशेष जोर दिये जाने के बल पर दिसंबर 2024 तक 2030 तक देश में इसके 29 करोड़ उपभोक्ता थे जिनकी संख्या 2030 तक बढ़कर 98 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। दूरसंचार उपरकण बनाने वाली प्रमुख कंपनी एरिक्सन द्वारा आज […]

You May Like