इंदौर मंडी की आय में गिरावट, दो माह में 1.33 करोड़ रुपये का नुकसान

इंदौर: कृषि उपज मंडी समिति, इंदौर की आय में चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती दो महीनों में गिरावट दर्ज की गई है. अप्रैल-मई 2026 के दौरान समिति को 8.94 करोड़ रुपए का वास्तविक मंडी शुल्क प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आय 10.27 करोड़ रुपए थी. इस प्रकार मंडी समिति की आय में करीब 1.33 करोड़ रुपए की कमी आई है.

हालांकि मई 2026 में मंडी शुल्क प्राप्ति 4.31 करोड़ रुपए रही, जो मई 2025 के 4.28 करोड़ रुपए से मामूली अधिक है, लेकिन संचयी आंकड़े मंडी की कमजोर वित्तीय स्थिति की ओर संकेत कर रहे हैं. समिति की आय पर आयातित तुअर (दलहन) पर दी गई छूट का बड़ा असर पड़ा है. अप्रैल-मई 2026 के दौरान इस मद में 1.57 करोड़ रुपए की छूट दी गई, जिससे मंडी शुल्क संग्रह प्रभावित हुआ. इसके अलावा गेहूं उपार्जन पर लगभग 1.61 करोड़ रुपए मंडी शुल्क अभी तक समिति को प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे नकद आय और कम दिखाई दे रही है.

अपेक्षित राजस्व नहीं मिल रहा
वर्तमान स्थिति में मंडी समिति को अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो पा रहा है और वास्तविक आय पिछले वर्ष की तुलना में पीछे चल रही है. समिति को अब शासन स्तर पर लंबित प्राप्य राशि मिलने और राजस्व स्रोतों में सुधार की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल उपलब्ध आंकड़े आय में गिरावट और वित्तीय दबाव को दर्शाते हैं

Next Post

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में किशोर की हत्या के आरोप में एक वयस्क और दो नाबालिग गिरफ्तार

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के मामले में दो नाबालिगों सहित तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात को पुलिस को रात करीब 10:30 बजे […]

You May Like