लाठी लेकर दौड़ा युवक, संदिग्ध मौत

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत मझगवां में अचानक घर से लाठी लेकर दौड़े युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूनम सिंह बंजारा 70 वर्ष निवासी मझगवां ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। वह घर के गेट पर खडा था तभी शाम लगभग 7:30 बजे छोटे भाई स्व बेजूलाल बंजारा की छोटी बहूं रुकमणी बंजारा घर के सामने से भतीजे मनोज बंजारा 40 वर्ष को रोकने के लिये आवाज लगाते हुये निकली तो वह एवं उसका बेटा रंजीत बंजारा भी रुकमणी के साथ मनोज को रोकने के लिये पीछे दौडे मनोज तेजी से हाथ मे लाठी लिये दौड़ रहा था, जिसे हम लोगों ने रोका जैसे ही मनोज रुका तो जमीन पर नीचे गिर गया, हम लोग मनोज को उठाकर उसके घर ले आये जहां पहुंचते पहुंचते मनोज के हाथ पैर ठंडे हो गए थे मनोज की मोत हो चुकी थी, संभवत: मनोज की मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक लाठी लेकर किन कारणों से दौड़ा उसका किसी से विवाद हुआ था या फिर कोई और कारण था। जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।

Next Post

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat Oct 10 , 2026
छिंदवाड़ा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दमुआ थाना क्षेत्र के नोनखेड़ा गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भोपाल में मजदूरी करता था और घर आने के बाद वापस भोपाल लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। […]

You May Like