सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

छिंदवाड़ा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दमुआ थाना क्षेत्र के नोनखेड़ा गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भोपाल में मजदूरी करता था और घर आने के बाद वापस भोपाल लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रलाल पिता रामसिंह नारे (28), निवासी नोनखेड़ा, भोपाल में मजदूरी करता था। वह अपने घर आया हुआ था। 25 सितंबर को वह बाइक से वापस भोपाल जा रहा था।

इसी दौरान सारणी के समीप सलैया गांव में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शुक्रलाल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को छिंदवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। करीब 15 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।

Next Post

अडानी डिफेंस को मिला एसआईडीएम चैंपियन अवार्डे

Sat Oct 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के आठवें सालाना सत्र में रक्षा एवं विमानन निर्यात में अच्छे प्रदर्शन के लिए एसआईडीएम चैंपियन अवार्ड 2026 से नवाजा गया है। अडानी डिफेंस को यहां यशोभूमि में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में […]

You May Like