देर रात घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान खाक

सीधी ।जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के कड़ियार ग्राम पंचायत के टीकर रजहा गांव में रविवार देर रात एक आदिवासी परिवार के घर में आग लग गई। इस हादसे में गृहस्थी का लगभग पूरा सामान, जरूरी दस्तावेज और नकदी जलकर खाक हो गई। हालांकि, घटना के समय कमरे में कोई मौजूद न होने से जनहानि टल गई। पीड़ित दुर्घट कोल के अनुसार आग से चारपाई, पंखा, कूलर, कपड़े, खाद्य सामग्री सहित घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं नष्ट हो गईं। इसके अतिरिक्त, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, अंकसूची और लगभग दो से तीन हजार रुपये की नकदी भी जल गई। इस घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। गनीमत रही कि जिस कमरे में आग लगी थी, उस समय परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पीड़ित दुर्घट कोल ने अमिलिया थाने में घटना की जानकारी देते हुए आवेदन दिया। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

इनका कहना है-

आग लगने की जानकारी आज सोमवार सुबह मिली थी। तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राकेश बैस , थाना प्रभारी अमिलिया

Next Post

बारिश में भरभराकर गिरा 30 साल पुराने मकान का छज्जा, बाल-बाल बचे लोग

Mon Aug 17 , 2026
सिंगरौली जिले के मोरवा वार्ड क्रमांक-3 के मेन मार्केट स्थित रुक्मणि भवन के एक पुराने मकान का छज्जा सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छज्जे के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। जिस स्थान पर छज्जा गिरा, उसके आसपास गली […]

You May Like