भाजपा में सब सामूहिक, शक्ति प्रदर्शन सिर्फ कांग्रेस में: श्याम टेलर

टीकमगढ़। आज यहां दौरे पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की वीर भूमि में युवाओं में भाजपा के प्रति ऊर्जा बहुत है. यहां मुझे यह देखने को मिला. आगे मुरैना में बैंक खुलवाकर टायलेट करने के मामले में भी उन्होंने अपना पक्ष रखा. सहजता से उस स्थान पर जाना हुआ. बाद में पता चला कि वो बैंक है. भाजपा में कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं होता है. यह कांग्रेस में होता है. यहां जो भी कार्यकर्ता चुनकर आता है. उसे सभी स्वीकार करते हैं. वहीं 35 साल से उम्र के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यह हमारा नेतृत्व तय करता है. किस मापदंडों के साथ में युवाओं की नियुक्ति करनी है. भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व सामूहिकता के आधार पर चयन करता है. वहीं उम्र वाली बात पर साफ कर दिया कि जब जिला अध्यक्षों की घोषणा होगी उसके पूर्व इसे निर्धारित कर दिया जाएगा.

Next Post

​ज्ञान भारतम मिशन: टीकमगढ़ में संरक्षित होंगी ऐतिहासिक धरोहरें, दो दिन में 520 प्राचीन पांडुलिपियां पंजीकृत

Fri Jun 19 , 2026
टीकमगढ़। ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत प्राचीन पांडुलिपियों और शिलालेखों को संरक्षित करने का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 815 पांडुलिपियां पंजीकृत की जा चुकी हैं। हाल ही में, दो दिनों के भीतर 520 प्राचीन पांडुलिपियों और शिलालेखों का पंजीकरण किया गया, जिनमें कई सैकड़ों […]

You May Like