हेलमेट की जागरूकता के लिए अनेक संस्थान आगे आए

इंदौर:इंदौर जिले में जीवन की सुरक्षा को देखते हुए हेलमेट की अनिवार्यता के संबंध में सकारात्मक वातावरण बनने लगा है. अनेक संस्थान हेलमेट की जागरूकता हेतु तेजी से आगे आ रहे है. हेलमेट पहनने वालों को वे अपने-अपने स्तर से प्रोत्साहित भी कर रहे है. कहीं चाय के साथ खारी मुफ्त दी जा रही है, तो दूसरी ओर हेलमेट पहनकर पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों का पुष्प के साथ स्वागत किया जा रहा है.

इसी सिलसिले में कोठारी मार्केट स्थित अतु सेठ की चाय दुकान के मालिक ने अपने ग्राहकों को ऑफर दिया है कि हेलमेट पहन कर आएं और चाय के साथ खारी मुफ्त पाएं. कल से प्रारंभ किए गए इस ऑफर का बड़ी संख्या में चाय के शौकीन दो पहिया वाहन चालक लाभ भी उठा रहे हैं. दुकान के संचालक सोनू टिब्बानी ने कहा कि यह स्वागत योग्य कदम है जिस तरह हम स्वच्छता में नंबर वन बने हैं उसी तरह ट्रैफिक में भी इंदौर नंबर वन बने यह हमारी इच्छा है. अनेक पेट्रोल पंप संचालक अपने ग्राहकों का स्वागत पुष्प के साथ कर रहे हैं.

Next Post

पंप संचालक ने बिना हेलमेट पेट्रोल दिया,2 दिन का रिकॉर्ड खंगाल पंप किया सील

Sun Aug 3 , 2025
इंदौर: बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने के जिला दंडाधिकारी इंदौर एवं कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर लगातार पेट्रोल पंपों का निरीक्षण जिला प्रशासन, खाद्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है. जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू के मार्गदर्शन में आपूर्ति अधिकारियों द्वारा लगातर प्रभावी निरीक्षण किया […]

You May Like

मनोरंजन