जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत तिलसानी में बेखौफ चोर वन विभाग की चौकी का ताला तोड़कर फेंंसिग कटीला तार चुराकर ले गए।पुलिस ने बताया कि हर्ष कुमार बचले 44 वर्ष वन परिक्षेत्र कुण्डम बीट पडरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2008 से वन विभाग में वन रक्षक के पद पर पदस्थ है। वन परिक्षेत्र कुण्डम बीट पडरिया में वर्ष 2016 से कार्यरत है।
तिलसानी में शारदा टेकरी में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसकी सुरक्षा की सामग्री मिली थी जो वृक्षारोपण के स्थल की फैन्सिंग के बाद 03 बंडल चेन लिंक फेन्सिंग व 01 बंडल फेन्सिंग कटीला तार बच गये थे, जिन्हे तिलसानी वन चौकी में सुरक्षित रखा गया था। 1 अगस्त 2025 को रात लगभग 08 बजे वन चौकी तिलतानी में ताला लगाकर वह चौकीदार एल सिंह परस्ते दोनों अपने अपने घर चले गये थे।
2 अगस्त को वह वन चौकी तिलसानी आया तो देखा कि चौकी के सामने का दरवाजा टूटा हुआ था, चौकी के अन्दर जाकर देखा, चौकी में रखा 03 बंडल चेन लिंक फेन्सिंग, 1 बंडल फेन्सिंग कटीला तार कीमती लगभग 30,000 रुपये नहीं थे, कोई अज्ञात चोर रात में चौकी का दरवाजा तोडकर चोरी कर ले गया है
