किन्नर प्रकरण में फरार 20 हजार का इनामी अक्षय कुमायूं धराया

इंदौर:किन्नर समुदाय से जुड़े चर्चित प्रकरण में फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी अक्षय कुमायूं को पंढरीनाथ पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. आरोपी घटना के बाद से फरार था और मानपुर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहा था. पुलिस टीम ने मानपुर के जंगलों में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को नंदलालपुरा में रहने वाले अल्फिया उर्फ आलिया (किन्नर) की शिकायत पर पंढरीनाथ थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं व ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था.

इसके बाद 16 अक्टूबर 2025 को किन्नर महामंडलेश्वर सोना मंगला गोरी नंदगिरी ने सूचना दी थी कि नंदलालपुरा क्षेत्र में 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से एसिड पी लिया, जिनका इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने अलग से प्रकरण दर्ज कर सपना हाजी उर्फ आनंद नंदगिरी, राजा हाशमी, पंकज जैन और अक्षय कुमायूं को आरोपी बनाया था. मामले में सपना हाजी, राजा हाशमी और पंकज जैन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अक्षय कुमायूं घटना के बाद से फरार था.

उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी, अतिरिक्त डीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी सराफा विजय तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम को आरोपी के मानपुर क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली. इसके बाद मानपुर पुलिस के सहयोग से जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमायूं निवासी स्कीम नंबर 140 पिपलियाहाना के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Post

बैडमिंटन में भारत का परचम लहराने वाली महिला चैंपियन, ओलंपिक पदक जीत बनीं करोड़ों की प्रेरणा

Tue Mar 17 , 2026
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। साइना ओलंपिक में भारत के लिए बैडमिंटन में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने शानदार खेल और ऐतिहासिक उपलब्धियों के दम […]

You May Like