हावड़ा तक युवक को लेकर पहुंचेंगी पुलिस, 22 को बीएसएफ को सौंपा जायेगा

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना ऐरिया से 27 मई को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़े गए बांग्लादेशी की अब जल्द ही वतन वापसी होने वाली है। 20 जून को पुलिस उसे लेकर रवाना होगी। पुलिस उसे पश्चिम बंगाल हावड़ा तक ले जायेगी इसके बाद 22 जून को उसे बीएसएफ को सौंप दिया जायेगा।विदित हो कि खमरिया पुलिस ने 27 मई को डुमना क्षेत्र में बांग्लादेश जिला बागुड, रामचन्द्रपुर निवासी रहमत अली को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा था।

जिससे लंबी पूछताछ चली वे कैसे पहुंचा। इसके पीछे का उद्देश्य क्या था वे अवैध तरीके से आया या फिर वैध तरीके से भारत में प्रवेश किया समेत अन्य बिन्दुओं पर पड़ताल की गई। युवक मानसिक रूप से कमजोर था जिसके चलते पुलिस को पूछताछ में काफी दिक्कतों का भी सामना कराना पड़ा था। पूछताछ में उसने रास्ता भटकर नदी व अन्य रास्तों से पैदल भारत पहुंचने की बात भी कबूली थी।

साथ ही बताया था कि वे खाना खाने के लिए निकला था और भटक गया था। पुलिस की कई राज्यों में फोटो भेजने के साथ फिंगर प्रिंट भी लिए गए थे ताकि पता लगाया जा सके कि उसने कहीं कोई अपराध तो नहीं किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी जांच की लेकिन उसकी कोई भी आपराधिक गतिविधियां सामने नहीं आई जिसके बाद अब उसे वापिस भेजने की तैयारी की गई हैं।

Next Post

एप इंस्टाल कराकर मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए डेढ़ लाख

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर: साइबर ठग ने स्वंय को बैंक का कर्मचारी बताते हुये एप इंस्टाल कराते हुए मोबाइल को हैक कर युवक के बैंक खाते से डेढ़ लाख रूपए उड़ा लिए। अधारताल पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मृणालनी यादव 36 वर्ष निवासी विवेक […]

You May Like

मनोरंजन