छतरपुर: खजुराहो स्थित गौतम रिसोर्ट में फूड प्वाइजनिंग के मामले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना में अब तक कुल पांच लोगों की जान जा चुकी है। पांचवीं मौत की पुष्टि दयाराम कुशवाहा के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से संबंधित इस प्रकरण में पहले ही चार लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि अब पांचवीं मौत की सूचना प्राप्त हुई है।
पीड़ितों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। फूड सैंपल की जांच कराई जा रही है और रिसोर्ट प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से सावधानी बरतने और जांच पूरी होने तक संबंधित स्थान से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
