जबलपुर: रजा चौक में रिपेयरिंग सेंटर की आड़ में घरेलू गैस की कालाबजारी हो रही थी। हनुमानताल पुलिस ने दबिश देकर छोटे गैस सिलेण्डर में अवेध रूप से रिफलिंग कर ज्यादा कीमत में बेचने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से 2 छोटे गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू, गैस रेग्युलेटर मय नोजल के जप्त किया गया।टीआई धीरज राज ने बताया कि सूचना मिली कि रजा चौक में अलमाश रिपेयरिंग सेंटर में नसीम खान अपनी दुकान में घरेलू उपयोग की एलपीजी गैस कम्पनी से खरीदकर गैस के तय दाम से अधिक कीमत लेकर छोटे छोटे गैस सिलेण्डरों में घरेलू उपयोग की एलपीजी गैस भरकर गैस की कालाबजारी कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है,
सूचना पर दबिश दी गई जहां ग्राहक अपने सिलेण्डर लेकर भाग गये दुकान पर गैस रिफिल करने वाला नसीम खान अपनी दुकान में इलेक्ट्रानिक तराजू में एपी गैस कम्पनी का सिलेण्डर रखकर तराजू में तौलकर छोटे सिलेण्डरों में गैस रिफिल कर रहा था नसीम खान अपनी रिपेयर की दुकान में असुरक्षित तरीके से एलपीजी गेस सिलेण्डर से छोटे गैस सिलेण्डर रिफिल कर रहा था जिससे आग लगने की सम्भावना थी। गैस के तय दाम से अधिक कीमत पर एलपीजी गैस विक्रय करना पाये जाने से आरोपी नसीम खान के कब्जे से 2 गैस सिलेण्डर एचपी कम्पनी के, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, 1 रेग्युलेटर मय सटक तथा एक सप्लाई नोजल के जप्त करते हुये आरोपी नसीम खान के खिलाफ कार्यवाही की गई।
