पंचमनगर बैराज: जलस्तर बढ़ने से 3-3 गेट खोले जाएंगे, आमजन नदी से दूर रहें

दमोह: बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण पंचमनगर बैराज का जलस्तर बढ़ने लगा है. वर्तमान में बांध का जलस्तर 373.00 मीटर तक पहुंच गया है। जल संसाधन संभाग सागर के कार्यपालन यंत्री राजेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि जुलाई माह में बांध का जलस्तर 369.500 मीटर नियत रखना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए बांध के 3-3 गेटों को 15-15 से.मी. तक खोला जाएगा।

गेट सुबह 10 बजे और शाम 6:00 बजे क्रमशः खोले जाएंगे। इससे बांध से कुल 56.74 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जाएगा। पानी छोड़े जाने के कारण डाउन स्ट्रीम में नदी का जलस्तर बढ़ेगा। इससे पथरिया तहसील के ग्राम निवारी, केरबना, सिंगोन, मेलवाड़ा, पिपरखिरिया, जैरथ, बूढ़ा बरखेड़ा, चकेरी, हिंगवानी, धोराज, महूना, बडौदा माडिया, सिरसिया, चैनपुरा, बिजौरी सिरसिया, सीतानगर प्रभावित होंगे।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी किनारे न जाएं और नदी से दूर रहें.बच्चों और मवेशियों को भी नदी के पास न ले जाएं.

Next Post

बीएसएनएल टावर पर बैठे युवक की ड्रोन से तस्वीर, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed Jul 8 , 2026
पांढुरना: पांढुर्ना में बीएसएनएल के टेलीफोन टावर पर बैठे युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है। युवक को टावर पर बैठे हुए करीब 45 घंटे से अधिक समय हो चुका है, जिसके चलते पूरे इलाके में इस घटना को लेकर […]

You May Like