अमेरिका में ‘शटडाउन’ के कारण 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द

वाशिंगटन, 08 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी इतिहास में संघीय सरकार के सबसे लंबे ‘शटडाउन’ के दौरान हवाई यातायात नियंत्रक कर्मियों और हवाई यातायात में कमी के कारण शुक्रवार को 1,000 से अधिक अमेरिकी उड़ानों को रद्द किया गया।
अमेरिकी उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर ने कहा कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक 4,309 उड़ानें लेट थीं और 1,002 को रद्द किया गया।
यह घटनाक्रम अमेरिकी परिवहन विभाग और संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) द्वारा बुधवार को एक घोषणा के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि संघीय सरकार शुक्रवार से 40 स्थानों पर हवाई यातायात में कमी लाएगी।
एफएए द्वारा निर्धारित उड़ान निरस्त योजना के अनुसार, शुक्रवार को उड़ानों में चार प्रतिशत की कमी करने की तैयारी थी। अगले मंगलवार तक यह छह प्रतिशत, गुरुवार तक आठ प्रतिशत और शुक्रवार तक 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना है।
एफएए प्रशासक ब्रायन बेडफोर्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि निर्धारित क्षमता में 10 प्रतिशत की कटौती “हमारे वायु यातायात नियंत्रकों पर दबाव में कमी लाने के लिए उपयुक्त होगी और चूंकि हम कर्मचारियों की संख्या में निरंतर कमी देखेंगे इसलिए उन विशिष्ट बाजारों में अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।”
परिवहन सचिव सीन डफी ने शुक्रवार को कहा कि अगर सरकारी कामबंदी लंबा चलता है तो उड़ानों में 20 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है।
अमेरिकी संघीय सरकार के शटडाउन के बाद से, लगभग 13,000 हवाई यातायात नियंत्रकों और लगभग 50,000 हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारियों को बिना वेतन के काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। श्री डफी ने हाल ही में बताया कि कुछ हवाई यातायात नियंत्रक सप्ताह में छह दिन और 10 घंटे काम कर रहे हैं।
कर्मचारियों की बड़ी संख्या में अवकाश पर जाने से विमानन उद्योग में कर्मचारियों की भारी कमी हो गई है, कई क्षेत्रों में उड़ानों में देरी की समस्या बढ़ गई है तथा विमानन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
‘फ्लाइटअवेयर’ के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में हर दिन हज़ारों उड़ानें देरी से चल रही हैं। गुरुवार को अमेरिका में आने वाली या अमेरिका से जाने वाली 7,000 से ज़्यादा उड़ानों में देरी हुई थी।

Next Post

अफगानिस्तान में हर पांच में से एक बच्चा कठिन श्रम करने के लिए मजबूर है: यूनिसेफ

Sat Nov 8 , 2025
काबुल 08 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा है कि अफगानिस्तान में हर पांच में से एक बच्चा बाल श्रम में लगा हुआ है। अफगानिस्तान में यूनिसेफ के प्रवक्ता ओमिदुर्रहमान फजल ने बच्चों की सुरक्षा के लिए यूनिसेफ की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “ चाहे जो भी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।