
ब्यावरा। समीप ग्राम पीपलहेला स्थित भैसासुर महाराज धाम पर चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर जन सैलाब उमड़ पड़ा.
यहां पर 1 जनवरी से प्रारंभ हुई भागवत कथा का 7 जनवरी को समापन हुआ. कथा वाचक बहन आशा दीदी के मुखारविंद से कथा में अमृत वर्षा हुई. प्रभावी कथा के दौरान कथा वाचक आशा दीदी ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए संदेशात्मक विचार रखे. कथा के समापन पर ब्यावरा एवं आसपास एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए. पंडा जी नारायण प्रसाद नागर ने समापन पर आभार माना. उन्होंने बताया कि 3 मई 2026 को 151 सर्वजातीय कन्याओं का नि: शुल्क विवाह सम्मेलन भेसासुर महाराज धाम पर आयोजित किया जायेगा. पटेल बद्रीलाल नागर ,पटेल रामचन्द्र नागर, महेश नागर पटेल,पूर्व सरपंच रमेश नागर,महेश नागर ,फूल सिंह नागर, पटेल कैलाश नागर, जुगल नागर सहित उपस्थित रहे. भेसासुर महाराज धाम के समिति सदस्यों ने आग्रह किया है कि विवाह सम्मेलन हेतु वर- वधु पक्ष से 1 जनवरी से फार्म लिए जा रहे. भेसासुर महाराज धाम पर आकर फार्म जमा कर सकते है.
