तीन और आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए

श्रीनगर, 26 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण कश्मीर में तीन और आतंकवादियों के घरों को “विस्फोटकों का उपयोग करके ध्वस्त” कर दिया गया है।

अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कल रात पुलवामा जिले के मुरान में एहसान उल हक, चोटीपोरा शोपियां के शाहिद अहमद कुटाय और मतलहामा कुलगाम के जाकिर अहमद नामक आतंकियों के घरों को विस्फोटकों से उड़ा दिया गया। इन आतंकियाें के तार पहलगाम आतंकी हमलों से जुड़े हुए थे।

उन्होंने कहा, “ इससे पहले 24 और 25 अप्रैल की दरम्यानी रात पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घरों को दक्षिण कश्मीर में “विस्फोटकों का उपयोग करके ध्वस्त” कर दिया गया था।”

Next Post

अनंतनाग में पहलगाम हमले के बाद 175 लोग हिरासत में लिए गए

Sat Apr 26 , 2025
श्रीनगर, 26 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए करीब 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पिछले चार दिनों में अनंतनाग पुलिस, सेना, […]

You May Like