अवयस्क से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के अनुसार फरियादिया द्वारा इस बात की शिकायत की गई थी कि उसके माता पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे. रात के लगभग 8 बजे जैसे ही वह अपने घर के बाहर निकली उसका पड़ोसी अतुल प्रजापति पिता सुदर्शन उम्र 30 वर्ष वहां आ धमका. अतुल ने बालिका को डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

डरी सहमी बालिका ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया. लेकिन इसी बात का फायदा उठाते हुए अतुल ने कुछ दिन बाद एक बार फिर से बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लेकिन इस बार बालिका किसी तरह अपने आप को बचाते हुए वहां से भाग निकली. घटना के बारे में परिजनों को बताने के बाद मामले की शिकायत थाने पहुंची. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अतुल को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Next Post

प्रयागराज से राहुल के कार्यक्रम का 250 जगह से होगा सीधा प्रसारण 

Fri Aug 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आठ अगस्त को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का देशभर में 250 से अधिक स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण कराएगी। इसके लिए ‘स्टूडेंट्स गूंज पार्क’ नाम से अस्थायी […]

You May Like