कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्षों का ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद 71 जिलों के नए अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। पार्टी सिर्फ चार महिलाओं को ही जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। पार्टी ने 5 वर्तमान और 9 पूर्व विधायकों को संगठन की कमान सौंपी है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि कांग्रेस ने अनुभव और जमीनी पकड़ को प्राथमिकता दी है।

लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा राघौगढ़ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना का अध्यक्ष बनाए जाने की रही। वहीं उज्जैन ग्रामीण में महेश परमार, बालाघाट में संजय उईके, डिंडौरी में ओमकार मरकाम और सतना ग्रामीण में सिद्धार्थ कुशवाह को जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व विधायकों में प्रियव्रत सिंह (राजगढ़), हर्ष विजय गहलोत (रतलाम ग्रामीण), मुकेश पटेल (अलीराजपुर) सहित 9 नाम शामिल हैं। भोपाल शहर से प्रवीण सक्सेना और ग्रामीण से अनोखी मानसिंह पटेल को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी का यह संतुलन जहां नेताओं को साधने का प्रयास माना जा रहा है। पूरी सूची इस प्रकार है।

Next Post

महलपुर पाठा में भगवान श्रीकृष्ण राधा रुक्मणी का बनेगा भव्य दिव्य लोक

Sat Aug 16 , 2025
रायसेन।उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रायसेन की ग्राम पंचायत आमखेड़ा के महलपुर पाठा में बनेगा भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी रुक्मणि का भव्य दिव्य लोक मंदिर।यहां भव्य मेले की शुरुआत भी जाएगी।यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महलपुर पाठा के […]

You May Like