महलपुर पाठा में भगवान श्रीकृष्ण राधा रुक्मणी का बनेगा भव्य दिव्य लोक

रायसेन।उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रायसेन की ग्राम पंचायत आमखेड़ा के महलपुर पाठा में बनेगा भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी रुक्मणि का भव्य दिव्य लोक मंदिर।यहां भव्य मेले की शुरुआत भी जाएगी।यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महलपुर पाठा के लीला पुरषोत्तम श्रीकृष्ण राधा रानी रुक्मणि मंदिर में हलधर बलदाऊ और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया।इसके पूर्व सीएम डॉ यादव द्वारा मंदिर पहुंचकर पूजन आरती की गई।इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी….जय कन्हैया लाल की।नन्द घर आनन्द भयौ जय हो नन्द लाल की जयकारों से मंदिर गूंज उठा।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस प्राचीन मंदिर से मेरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है।क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणि राधा रानी के मंदिर में मैं 35-40 साल पूर्व दर्शन पूजन के लिए आया था।कर्मयोगी श्रीकृष्ण राधा रानी रुक्मणि संग मंदिर में एक ही चट्टान पर निर्मित प्रतिमाएं अदभुत विरले ही होती हैं।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई भी दी।उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया।कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव, जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार,स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी,भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, गैरतगंज जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन जिपं सदस्य ऊषा सोनू मीणा, बोजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा,सांची नगरपरिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, अमन सक्सेना,नगर मण्डल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर,,युवा नेता रौनक चौधरी, राजेन्द्र बघेल,उपस्थित रहे।कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एसपी पंकज पांडेय,जिपं सीईओ अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे आदि भी उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत….

गैरतगंज तहसील के महलपुर पाठा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव का मंदिर समिति की तरफ से संतश्री अमृत दास महाराज ने बड़ी फूलों की माला से किया स्वागत।जिपं सदस्य ऊषा सोनू मीणा द्वारा सीएम डॉ मोहन यादव का शाल ओढ़ाकर बाल श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंटकर किया सम्मान।आलमपुर के समाजसेवी शेर सिंह यादव दाऊ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव को शाल श्रीफल भेंटकर श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट की।लाड़ली बहनों द्वारा बड़ी राखी से मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आभा मंडल से समृद्ध है रायसेन जिला ।रायसेन के ऐतिहासिक किले पर विकास के खाका को लेकर मुख्यमंत्री और सांची विधायक की मौजूदगी में होगी बैठक।

रायसेन शहर को मेट्रोपोलिटन सिटी से जोड़ा जाएगा….

सांची विधायक डॉचौधरी की मांग पर रायसेन सिटी को मेट्रो पोलिंटन सिटी से जोड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की। उन्होंने कहा कि इस स्क्रीन से जुड़ने से राजधानी भोपाल सहित आसपास के सीहोर जिला होशंगाबाद रायसेन और विदिशा की तस्वीर और तकदीर संवर जाएगी।

Next Post

बिड़ला मंदिर पर जन्माष्टमी के अवसर पर सजी आकर्षक रोशनी

Sat Aug 16 , 2025
भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को बिड़ला मंदिर आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर परिसर को पीले रंग की लाइटों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ आज सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उमड़ […]

You May Like