
इंदौर। भोपाल में स्टाइपेंड वृद्धि की मांग कर रहे डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को एमवाय अस्पताल में जूनियर एवं इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी में सेवाएं देने के बाद काम पूरी तरह बंद कर दिया। अचानक हुए कार्य बहिष्कार से अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था प्रभावित हुई और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
