धनवंतरी में बलवा, पति-पत्नी घायल

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी में मकान के विवाद बलवा हो गया। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि श्रीमति डॉ कृष्णा दुबे 38 वर्ष निवासी एचआईजी धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पति कुछ नहीं करते है, दो बच्चे है, परिवार में ससुर रामशंकर दुबे, एवं देवर अमर दुबे है।

घर के उपर बने हिस्से में देवर एवं ससुर घर के एक कमरे में रहते है, 7 जुलाई को देवर अमर दुबे व ससुर रामशंकर दुबे अपना निजी सामान ट्रक में रखकर कही ले जाने लगे तो उसने अपने पति से उनके जाने का कारण पूछा तब हमे पता चला कि ससुर व देवर ने हमारे रहवासी घर को बेच दिया है, हमे यह जानकारी नहीं घर किसको बेचा है.

जिसके सबंध में 24 जुलाई को उसके घर पर मकान खाली कराने के लिए ससुर रामशंकर दुबे, देवर अमर दुबे एवं अजय चौरसिया, विजय चौरसिया, सोनू विश्वकर्मा आए, और जबरदस्ती उसके घर का दरवाजा कोई भारी चीज से तोडकर घर के अंदर घुस गए, और मना करने पर उन लोगो मे से अजय चौरसिया, विजय चौरसिया, एवं सोनू विश्वकर्मा ने पति चंदन दुबे के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके पति को बहुत चोटे आई, वह बचाने दौडी तो विजय चौरसिया ने पीछे से खीचा ंजिससे वह गिर गई, और मुझे सिर में चोट आने से बेहोश हो गई, जब होश आया, तो सुसर देवर व उनके साथ आए लोग कह रहे थे, कि तुम लोगो ने अगर जल्दी घर खाली नहीं किया, तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देगे।

Next Post

वेयरहाउस के अंदर उड़द में कचरा- मिट्टी, कहीं मिली बिना तुली मूंग

Sun Jul 27 , 2025
जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द खरीदी को लेकर अनियमितता और गड़बड़ी सामने आने लगी है। इसी क्रम में एक वेयरहाउस के अंदर उड़द में मिट्टी और कचरा मिला, तो किसी वेयरहाउस में बिना तुली हुई मूंग मिली। जानकारी के अनुसार शहपुरा विकासखण्ड के अंतर्गत […]

You May Like