अवैध शराब से लदी वैन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरुंदा। पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक मारुति वैन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. जब्त माल की कुल कीमत 2 लाख 33 हजार 500 रुपए बताई गई है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेहटी से भैरूंदा की ओर एक मारुति वैन क्रमांक एमपी-09-बीए-9741 में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम अकावलिया और राला के बीच पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन को रोकने की कोशिश की.पुलिस को देखचालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने सतर्कता और सूझबूझ से वाहन को रोक लिया. तलाशी के दौरान वाहन से पुलिस ने 77.400 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. वाहन में सवार तूफान सिंह तोमर निवासी ग्राम देलावाड़ी थाना रेहटी तथा करण उर्फ करन धुर्वे निवासी ग्राम गुराडिय़ा कला थाना माखननगर जिला नर्मदापुरम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया.

 

Next Post

पानी निकासी के लिये तोड़ा गया अतिक्रमण

Fri Jul 24 , 2026
रीवा:गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, अतिक्रमण दल एवं निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 3 आदिवासी बस्ती में जल भराव की समस्या के निदान को लेकर जल निकासी हेतु रोड किनारे बाड़ा बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया.जेसीबी मशीन से कच्ची […]

You May Like