पानी निकासी के लिये तोड़ा गया अतिक्रमण

रीवा:गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, अतिक्रमण दल एवं निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 3 आदिवासी बस्ती में जल भराव की समस्या के निदान को लेकर जल निकासी हेतु रोड किनारे बाड़ा बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया.जेसीबी मशीन से कच्ची नाली का निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था बनाई गई.

इसके अलावा अतिक्रमण टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए सडक़ एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. इस दौरान इको पार्क के सामने टीन शेड एवं तिरपाल लगाकर लोगों द्वारा सडक़ पटरी पर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रहा था. इस पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

साथ ही संबंधित व्यक्तियों को समझाइश दी गई कि पुन: किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके अतिरिक्त गंगानगर मोहल्ले से लेकर जिला पंचायत के मुख्य द्वार तक रोड पटरी पर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसे नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोड पटरी को अतिक्रमणमुक्त कराया तथा यातायात सुचारु कराया. इसी प्रकार साईं मंदिर के पास, सब्जी मंडी रोड एवं अस्पताल चौराहे से लेकर अमहिया रोड तक अतिक्रमण हटाया गया

Next Post

ड्रोन से खुला राज: टीकमगढ़ में गंदे पानी की सप्लाई पर हंगामा, पार्षद ने की कार्रवाई की मांग

Fri Jul 24 , 2026
टीकमगढ़। नगर पालिका की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के हनुमान चालीसा के पास स्थित पानी की टंकी में गंदगी मिलने से लोगों की सेहत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टंकी के अंदर पक्षियों के पंख पाए गए, जबकि इसी टंकी से आसपास के क्षेत्र में […]

You May Like