टीकमगढ़। नगर पालिका की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के हनुमान चालीसा के पास स्थित पानी की टंकी में गंदगी मिलने से लोगों की सेहत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टंकी के अंदर पक्षियों के पंख पाए गए, जबकि इसी टंकी से आसपास के क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई की जा रही थी। वार्ड पार्षद पूनम जायसवाल ने ड्रोन से वीडियो बनवाकर पूरे मामले का खुलासा किया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ड्रोन से खुला राज: टीकमगढ़ में गंदे पानी की सप्लाई पर हंगामा, पार्षद ने की कार्रवाई की मांग
