आसन (दक्षिण कोरिया) 06, अगस्त (वार्ता) युवा भारतीय स्टार तन्वी शर्मा और अश्मिता चालिहा ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए कोरिया मास्टर्स 2026 के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में तन्वी शर्मा ने हमवतन श्रियांशी वलीशेट्टी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। वहीं एक अन्य मुकाबले में अश्मिता चालिहा ने दक्षिण कोरिया की किम एम जे पर 21-17, 21-6 से जीत दर्ज की। मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले में ईशान भटनागर-श्रुति मिश्रा की जोड़ी को कड़े संघर्ष के बाद शिन-किम की जोड़ी से 16-21, 21-16, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

