इटारसी, 07 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन से एक अबोध बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 27 मार्च को संतोषी बाई अपनी बच्ची नेहा को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक महिला वेटिंग रूम के सामने सो गई थी, सुबह नींद खुलने पर बच्ची नहीं थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना हाजा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर शिवपुर जिला नर्मदापुरम निवासी आरोपी अनिल रघुवंशी को अपहृत अबोध बालिका के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। माँ के समक्ष बालिका को पेश करने पर अबोध बालिका की पहचान की गयी।
बालिका को उसकी माँ के साथ शीघ्र सीडब्लुसी, नर्मदापुरम के समक्ष अग्रिम कार्यवाही के लिए पेश किया जाएगा।
Next Post
खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए लगातार प्रयास रही है सरकार- कंषाना
Mon Apr 7 , 2025
भोपाल, 07 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि राज्य सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए लगातार प्रयास रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री कंषाना ने कहा कि खेती की आधुनिक पद्धतियों, कृषि यंत्रों एवं नवीनतम […]

You May Like
-
5 months ago
शादी का प्रलोभन, दो साल शोषण, आरोपी गिरफ्तार
