इदरीस नगर: सड़क पर हो रहे गड्ढे, रहवासी परेशान

इंदौर:जहां सड़क की इतनी ज़रूरत नहीं होती है वहां नगर निगम बढ़चढ़ कर कार्य करने पर उतारू रहती है. वहीं दूसरी तरफ जहां उबड़-खाबड़ सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे निगन निगम को क्यों दिखाई नहीं देते. यह कैसा विकास कार्य है जिसमें क्षेत्रीय भेदभाव रखा जा रहा है.शून्य विकास का मामला वार्ड क्रमांक 54 के इदरिस नगर में देखा गया है. यह क्षेत्र वर्ड कप चौराहे के कुछ एक-डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है.

अमन नगर और शांति नगर से जुड़े इदरिस नगर में राहगिरों के लिए सड़क के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े गड्ढे ही है, वाहन चलाना तो दूर यहां पैदल चलना भी बड़ा मुश्किल है और यही मुश्किल अब बरसात में मुसीबत बन जाती है. बताया जाता है कि पिछले वर्ष इसी क्षेत्र में नर्मदा लाईन का कार्य चल रहा था. कर्मियों ने लापरवाही करते हुए गड्ढा खुला छोड़ दिया जिसमें बरसात का पानी भर गया और पांच वर्ष के एक मासूम बच्चे की गड्ढा में डूबने से जान चली गई थी. उस दहलाने वाले हादसे को क्षेत्रवासी आज तक नहीं भूल पाए लेकिन नगर निगम को कोई फर्क नहीं पड़ा. उसकी सुस्ती आज तक नहीं टूटी जिस कारण क्षेत्र में सड़कों का निर्माण अब भी नहीं किया गया.
इनका कहना है
क्षेत्र में बच्चे स्कूल आते-जाते गिरते पड़ते हैं. पिछले वर्ष इसी स्थान पर पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो चुकी है. फिर भी कोई सुनने वाला नहीं शिकायत करो तो हर अधिकार एक-दूसरे पर ढोलते है.
– विजय सचांग
कच्ची सड़क के कारण क्षेत्र में गंदगी तो बारह महीने बनी रहती है. बरसात का पानी भरा रहता है. उसमें मच्छर, कीड़े पनपते हैं, जो कई तरह की बीमारियां फैलाते हैं. सड़क बन जाने से क्षेत्रवासियों को कई सुविधाएं होगी.
– सूरज मुवैल
पिछले पाच सालों से गलियों की बुरी गत बनी हुई है. कई बार पार्षद को बुलवाकर दिखाया. निगम में शिकायत करते हैं तो हर साल सड़कों पर मलबा डलवा देते हैं जिससे और कीचड़ होकर मुसीबत बन जाता है.
– अंकुश लोधवाल
जल्द सड़क निर्माण किया जाएगा
इदरिस नगर में पूर्व में डाली गई सीवरेज लाइन घरों से एक फीट ऊपर है और छोटी भी है. हम पहले उसे सही करने का कार्य कर रहे हैं बहुत जल्द ही सड़क का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा.
– महेश बसवाल, पार्षद

Next Post

आखिरकार चालू हुआ मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग

Wed Jul 23 , 2025
इंदौर: लंबे संघर्ष, जनदबाव और मीडिया की मुखरता के बाद आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग छोटे वाहनों और दोपहिया के लिए खोल दी गई. क्षेत्रीय जनता और किसान नेताओं की यह बड़ी जीत मानी जा रही है.किसान नेता हंसराज मंडलोई ने कहा कि वे लंबे समय […]

You May Like